Headlines

मिश्रा गांधी बंजारे को  छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला महामंत्री बनाया गया

स्वदेश टाइम्स बिलासपुर : विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में फेरबदल का दौर जारी है। मलकीत सिंह गैंदू के जिला कार्यकारिणी घोषित करने के बाद बैज ने यह बड़ा बदलाव किया है। मिश्रा गांधी बंजारे की गिनती कांग्रेस के बड़े करीबी नेताओं में होती है। गांधी बंजारे को जिला कार्यकारिणी में पहली बार शामिल किया गया और उनको महामंत्री संगठन और प्रशासन की जिम्मेदारी देकर बैज ने नए संकेत दिए हैं। उनकी यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष  दीपक बैज, महेंद्र गंगोत्री बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने जारी की है। अपनी इस नियुक्ति के लिए मिश्रा गांधी बंजारे ने  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी सचिन पायलेट , पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *