स्वदेश टाइम्स :बिल्हा नगर के प्रतिष्ठित स्वर्गीय,इंद्रसेन सवन्नी के जेष्ठ पुत्र श्री गुरुवचन सवन्नी के शादी की 50वीं सालगिरह के अवसर पर समाज हित एवं नगर हित में प्लास्टिक मुक्त,,हरित भारत स्वच्छ भारत,,हेतु नगर की प्रमुख समाज,जिसमें बिल्हा नगर के सतनामी समाज गुरुद्वारा मे 250, सिख गुरुद्वारा,250,शीतला मंदिर,500/ एवं बिल्हा राम सप्ताह में 250/ बर्तन के सेट जिसमें बाल्टी,गिलास,चम्मच कर्चुल, जग आवश्यकता की सामग्री कुल 1250/ बर्तन की सेट सवन्नी परिवार बिल्हा,द्वारा विवाह की 50वीं सालगिरह के पावन अवसर पर दान किए गए/
यह पहल लंगर सेवा और सामुदायिक आयोजनों में सहयोग के रूप में की गई है, जो सिख परंपरा में ‘सेवा’ और ‘दान’ के आदर्शों का एक सुंदर उदाहरण है/
,,सवन्नी परिवार,बिल्हा सतनामी गुरुद्वारा सेवा समिति के साथ,,
धार्मिक और सामाजिक स्थानों पर इस तरह का योगदान सामुदायिक एकता और निस्वार्थ सेवा को बढ़ावा देता है。
कार्यक्रम के इस अवसर पर छत्तीसगढ़ क्रेड़ा अध्यक्ष माननीय भूपेंद्र सवन्नी ने अपने जेष्ठ भ्राताश्री गुरुवचन सवन्नी को शादी की50वी सालगिरह की बधाई देते हुए “हरित भारत-स्वच्छ भारत” अभियान के तहत कहा कि पर्यावरण का हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। आज विश्व में पर्यावरण संरक्षण एक बड़ी चुनौती है। ‘हरित भारत-स्वच्छ भारत’ के संकल्प के तहत हम बिल्हा, बिलासपुर,रायपुर सहित पूरे प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त करने की दिशा में संकल्पित होकर कार्य करेंगे। प्लास्टिक मुक्त नगर, और प्रदेश बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है क्योंकि इस तरह के सराहनीय कार्यों से पूरे प्रदेश में जागरूकता का संदेश जाता है।
कार्यक्रम के इस अवसर पर छत्तीसगढ़ क्रेड़ा अध्यक्ष माननीय भूपेंद्र सवन्नी,समाज सेवी एवं जेष्ठ भ्राताश्री गुरु वचन सवन्नी,राजेंद्र सवन्नी,बिल्हा नगर पंचायत उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, पुनीता डहरिया, विष्णु बिंदल, सुरेश गर्ग,मोहन ढोरिया, सतनामी गुरुद्वारा सेवा समिति,सत्यवान जेँडरे,रज्जू डहरिया,रज्जू कुर्रे मीना राम लहरे एवं सभी समाज के सम्माननीय वरिष्ठ लोगों की गरिमामयी में उपस्थिति रही/
