स्वदेश टाइम्स :बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक आदरणीय धरमलाल कौशिक जी को वर्ष के ‘उत्कृष्ट विधायक’ सम्मान से सम्मानित होने पर विधायक निवास पहुंचकर बिल्हा प्रेस क्लब अध्यक्ष सुखनंदन प्रसाद,सचिव राम भारद्वाज,कार्यकारिणी सदस्य विष्णु साहू, राजेंद्र साहू,धर्मेंद्र पात्रे,शाखा राम पाटले एवं अन्य पत्रकार साथियों ने भेंट मुलाकात कर,सॉल,श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए माननीय धरमलाल कौशिक जी को इस उत्कृष्ट सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए /
यह सम्मान आपके उत्कृष्ट संसदीय योगदान, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं प्रभावी नेतृत्व का गौरवपूर्ण सम्मान है।
यह उपलब्धि बिल्हा विधानसभा के लिए गौरव की बात है। पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा है। बिल्हा प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं पत्रकार साथी धरमलाल कौशिक जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, निरंतर जनसेवा की कामना की। माननीय विधायक जी ने क्षेत्र के विकास को लेकर भरोसा जताया। और कहा की विकास की प्रक्रिया निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है,हमारा उद्देश्य क्षेत्र और पूरे प्रदेश और देश को विकासशील से विकसित बनाना हमारा मूल मंत्र और परम कर्तव्य है /
