Headlines

रंगोली केवल कला नहीं, भारत की संस्कृति और सेवा का संकल्प है- धरमलाल कौशिक

स्वदेश टाइम्स :-बिल्हा भारत सरकार के “सेवा संकल्प अभियान” के तहत शासकीय अग्रसेन महाविद्यालय, बिल्हा में रंगोली राष्ट्र, सेवा संकल्प और आभार की रंगोली, कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजनों में राष्ट्र सेवा, देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक रहे तथा अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में क्रेडा अध्यक्ष  भूपेंद्र सवन्नी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष  सतीश शर्मा , नगर पंचायत अध्यक्षा वंदना जेंड्रे, बिल्हा जनपद अध्यक्ष डॉ. रामकुमार कौशिक, सेवा के रंग बिल्हा ब्लॉक के संयोजक नंदनी क्षत्रिय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ भारत, विकसित भारत, नारी शक्ति, डिजीटल इंडिया और शासन की विभिन्न योजनाओं और सेवा संकल्प की थीम पर आकर्षक रंगोलियों का निर्माण किया जिसने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि  धरमलाल कौशिक  ने अपने उद्बोधन में कहा कि

रंगोली केवल रंगों का खेल नहीं बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति, शुभता और सृजन का प्रतीक है भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से विद्यार्थियों में समाज सेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना सुदृढ़ होती है। उन्होंने कहा कि यदि हम सब अपने-अपने क्षेत्रों में कुशलतापूर्वक कार्य करें तो वह दिन दूर नहीं कि जब भारत विश्व के अग्रणी देशों में शामिल होगा। युवाओं से कहा कि आप देश का भविष्य हैं आप पढ़ाई के साथ – साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें महाविद्यालय के विकास हेतु हम कृत संकल्पित हैं। इस अवसर पर क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान तभी सफल होगा जब हर युवा देश और समाज के विकास के लिए संकल्प लेगा। विकसित भारत का संकल्प हम सभी को मिलकर पूरा करना है। इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष सतीश शर्मा जी ने कहा कि छात्र- छात्राओं ने सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुत सुंदर रंगोली बनाई है और महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु सदैव तत्पर रहती है। महाविद्यालय की प्राचार्य – डॉ. (श्रीमती) सावित्री त्रिपाठी ने कहा कि “महाविद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और राष्ट्र सेवा की भावना का बीजारोपण करना है। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डॉ. विजय शंकर पात्रे कार्यक्रम अधिकारी (राष्ट्रीय सेवा योजना ) द्वारा किया गया एवं संचालन डॉ. आर. पी. शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष  पुनीता डहरिया, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष  मोहन ढोरिया, प्रदेश राईस मिल एशोसिएशन के अध्यक्ष  विष्णु बिंदल,  नरेश मंगल, सुरेश मंगल, उमाशंकर कश्यप, इंद्रजीत सिंह क्षत्रिय, घनश्याम कौशिक, रानी चक्रवर्ती, बलदेव अग्रवाल, महेश माखीजा, केतन वर्मा, विवेक शर्मा, भूपेंद्र रामानी, आगर दास सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के सदस्य गण, नगर पंचायत बिल्हा के पार्षद गण, एल्डर मेन, पत्रकार बंधू, नगर के गणमान्य नागरिक गण, महाविद्यालय के डॉ.एम.आर.आगर, डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. पी.एल.पटेल सहित समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं की भरपूर उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *