Headlines

बिल्हा मे गेंदले, क्लीनिक पर संयुक्त मेडिकल टीम की दबीस

स्वदेश टाइम्स :बिल्हा में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार झोला छाप डॉक्टरों (बिना डिग्री वाले अवैध डॉक्टरों) पर कार्यवाही कर रहे हैं

बिना डिग्री के इलाज करने वाले ऐसे कई अवैध क्लिनिक सील किए जा चुके हैं。

हाल ही मे ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर और औषधि ऑफिसर के संयुक्त टीम ने गिफ्ट कॉर्नर की आड़ में,झोलाछाप,तथाकथित डॉक्टर की क्लीनिक संचालन की शिकायत पर,बिल्हा संजय मेडिकल के सामने गेंदले क्लीनिक मे दबिश दिए जहाँ जांच की उपरांत  पाया गया की वहां पर क्लीनिक का संचालन नहीं किया जा रहा है,फैंसी दुकान है और ग्राम गुमा की पंचायत कार्यों के निर्वहन हेतु एक ऑफिस बनाकर रखा गया है/ जहां पंचायत से संबंधित आवश्यक सामग्री मिला है

संपूर्ण जांच उपरांत,गठित संयुक्त जांच मेडिकल टीम ने कठोर रूप से इस बात की पुष्टि, मोबाइल फोन के माध्यम से बिल्हा प्रेस को अवगत कराते हुए कहां की,  वहां पर किसी भी प्रकार की मरीजों की ईलाज (उपचार )नहीं होता है, गेंदले क्लिनिक वहां पर है ही नहीं,यदि भविष्य में मरीजों की इलाज करते हुए पाया जाता है या फिर साक्ष्य का संकलन मिलता है तो  कठोर कार्यवाही की जाएगी /

झोलाछाप डॉक्टरों से बचने के लिए सुझाव:

👉झोलाछाप डॉक्टर वे लोग होते हैं जिनके पास इलाज करने का असली मेडिकल लाइसेंस या डिग्री नहीं होती है。 इनके गलत इलाज से आपकी जान को खतरा हो सकता है。

👉हमेशा किसी रजिस्टर्ड MBBS या सरकारी डॉक्टर से ही इलाज कराएं。

👉डॉक्टर की डिग्री और क्लिनिक का रजिस्ट्रेशन अवश्य  देखे /

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *