शासकीय अग्रसेन महाविद्यालय, बिल्हा की छात्रा सिमरन यादव का ऑल इंडिया बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में चयन


स्वदेश टाइम्स :-शासकीय अग्रसेन महाविद्यालय, बिल्हा की B.Com. प्रथम वर्ष की छात्रा सिमरन यादव का चयन ऑल इंडिया बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए होने पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सावित्री त्रिपाठी एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार चौरसिया ने सिमरन यादव को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

महाविद्यालय परिवार को पूर्ण विश्वास है कि सिमरन यादव राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शासकीय अग्रसेन महाविद्यालय, बिल्हा, जिले एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *