Headlines

धर्मेंद्र पात्रे की जन्म दिवस, सामाजिक भाईचारा बनाओ विचार संगोष्ठी  समारोह में शामिल हुए धर्म गुरु सोमेश बाबा,

स्वदेश टाइम्स :बिल्हा की पावन धरा में आयोजित धर्मेंद्र पात्रे की जन्मदिवस, सामाजिक भाईचारा बनाओ विचार संगोष्ठी समारोह में गुरु सोमेश बाबा मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए शिक्षा, सेवा और संस्कारों को अपनाने तथा एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। गुरु सोमेश बाबा जी समाजजन को शुभाशीष प्रदान कर समाज के सर्वांगीण उत्थान हेतु मार्गदर्शन किया।

सतनाम धर्म के प्रवर्तक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास एवं उनके पुत्र गुरु बालकदास साहेब जी ने समाज को सत्य, एकता एवं शिक्षा का जो मार्ग दिखाया है वह आज भी हमारे लिए प्रकाशपुंज है। जब हम सब गुरु वाणी को जीवन में उतारकर शिक्षा और संस्कारों से अपनी नई पीढ़ी को मजबूत बनाएंगे तभी समाज का उत्थान संभव है। यह आयोजन गुरु परंपरा के त्याग, शौर्य एवं बलिदान की गौरवशाली गाथा को स्मरण करने व समाज को आत्मबल, आत्मगौरव और समर्पण की प्रेरणा देने वाला हैं।

इस समारोह मे मुख्य रूप से ,पुनीता डहरिया,केडी बंदे, एन. पी साण्डे,सुरेंद्र डीढी,अशोक पाटले,मिश्रा गांधी बंजारे, निर्मल दिवाकर, पुसऊराम पात्रे,धर्मेंद्र पात्रे,अमित पात्रे,बंशी रात्रे ,राजेश पाटले,शेरा गायकवाड,सुखनंदन बंजारे, राम भारद्वाज, मनहरण बंजारे, विक्की, सतखोजी कोसले, सुशील बंजारे,राजकुमार कोसले,एवं सामाजिक व सतनाम सेना के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता साथी, सदस्य एवं समाजजन मुख्य रूप से बड़ी संख्या में उपस्थित रहे/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *