नर्सरी में बैठे फॉरेस्ट गार्ड को 6 युवकों ने प्रेमिका के साथ पकड़ा, पहले कराया डांस, फिर बेल्ट से पीटा

स्वदेश टाइम्स :-फॉरेस्ट गार्ड मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, विभाग में सूचना नहीं देने पर डीएफओ ने फॉरेस्ट गार्ड को जारी किया नोटिस

 सूरजपुर कोतवाली अंतर्गत देवनगर नर्सरी में 23 फरवरी को 6 युवकों ने फॉरेस्ट गार्ड सुखदेव पैंकरा को उसकी महिला मित्र के साथ पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने वर्दीधारी गार्ड से मोबाइल पर गाना बजाकर डांस कराया। फिर युवकों ने प्रेमिका के सामने ही बेल्ट से उसकी बेदम पिटाई की। प्रेमिका को भी उन्होंने 2-3 डंडे मारे। युवकों ने डांस कराते व पिटाई करते वीडियो भी बनाया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इधर सूरजपुर डीएफओ ने फॉरेस्ट गार्ड को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि उसने विभाग को इसकी सूचना क्यों नहीं दी?

सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी अंतर्गत महेशपुर निवासी सुखदेव पैंकरा सूरजपुर कोतवाली अंतर्गत देवनगर बीट में फॉरेस्ट गार्ड के पद पर पदस्थ है। देवनगर नर्सरी में उसी क्षेत्र की ही एक युवती के साथ कुछ युवकों ने उसे पकड़ा और उसकी पिटाई की। इस दौरान फॉरेस्ट गार्ड उनसे छोड़ देने की मिन्नतें करता रहा, लेकिन युवकों ने उसकी एक न सुनी।

पहले तो उससे गाली-गलौज करते हुउ डांस कराया, फिर पीटा। पिटाई का उन्होंने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो 23 फरवरी का बताया जा रहा है। पिटाई करने वाले युवक फॉरेस्ट गार्ड की प्रेमिका के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद फॉरेस्ट गार्ड को युवती  ने भगा दिया तथा युवती को उसके घर भेज दिया। इधर वर्दी में रहे फॉरेस्ट गार्ड ने मामले की शिकायत न तो थाने में दर्ज कराई और न ही वन विभाग को सूचना दी।

डीएफओ ने जारी किया नोटिस

विभाग को सूचना नहीं दिए जाने पर डीएफओ डीपी साहू ने फॉरेस्ट गार्ड को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा है कि वर्दी में आपके साथ मारपीट की गई, इसकी सूचना विभाग को क्यों नहीं दी।

आपके इस कृत्य से विभाग की छवि धूमिल हो रही है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर एकतरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *