स्वदेश टाइम्स :छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष व वर्तमान विधायक धरमलाल कौशिक जी के निवास बोदरी परसदा पहुंचे। यहां वे विधायक धरमलाल कौशिक जी के बड़े भाई स्वर्गीय भुलऊ प्रसाद कौशिक के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए।

उनके घर पहुंचकर मुख्यमंत्री साय ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने सभी परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व. श्री भुलऊ प्रसाद कौशिक जो कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष व विधायक माननीय धरमलाल कौशिक जी के जेष्ठ भ्राता थे / आज वे हमारे बीच नहीं हैं यह हमारे लिए दुःखद क्षण है। इस दुःख की घड़ी में मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, बिल्हा जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकुमार कौशिक,बिल्हा नगर पंचायत उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, छत्तीसगढ़ मिलर एसोसिएशन महासचिव विष्णु बिंदल, वरिष्ठ मनोज वर्मा,बिल्हा प्रेस क्लब अध्यक्ष सुखनंदन प्रसाद,सुशील बंजारे, कौशलेंद्र सारथी एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए/
