स्वदेश टाइम्स :-बिल्हा थाना क्षेत्र से एक ऐसी दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं और प्रशासनिक मुस्तैदी, दोनों को झकझोर कर रख दिया है। एक 30 वर्षीय युवक ने बीच सड़क पर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस हादसे ने एक बार फिर पेट्रोल पंपों पर डिब्बे और बोतलों में पेट्रोल देने की अवैध कार्यप्रणाली को बेनकाब कर दिया है।मंजर इतना खौफनाक था कि देखने वालों की रूह कांप गई।
30 वर्षीय मनजीत जायसवाल निवासी ग्राम -ताला पौंसरी अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकला था। दगौरी सड़क मार्ग,भवानी चौक के आगे रास्ते में उसने अचानक गाड़ी रोकी, खुद पर पेट्रोल डाल लिया और देखते ही देखते खुद को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों से घिरा युवक सड़क पर गिर कर गोल -गोल लेटता रहा, बुलेट मोटरसाइकिल भी पूर्ण रूप से आग से जल गई,जिसे देख इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने हिम्मत दिखाई और किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस और पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। युवक को गंभीर अवस्था में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहाँ वह जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा । डॉक्टरों के अनुसार युवक 80 फीसदी से ज्यादा झुलस गया था / जिन्होंने 19 अप्रैल को अंतिम सांस ली और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई/
इस खौफनाक आत्महत्या के पीछे क्या कारण है अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन पुलिस इन्वेस्टिगेशन में जुड़ी हुई है बहुत ही जल्द कारण का खुलासा हो जाएगा/
गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर इस आत्महत्या के मामले को प्रेम- प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है लेकिन पत्रकार इस बात की पुष्टि नहीं करता /
