स्वदेश टाइम्स :एशिया महाद्वीप के सबसे बड़े ब्लॉक कहे जाने वाले बिल्हा के प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं पत्रकार साथियों ने जिला बिलासपुर रेंज आई जी श्रीमान रामगोपाल गर्ग से भेंट मुलाकात कर छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं बिलासपुर जिला में हो रही विभिन्न आपराधिक घटना एवं पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमला / झूठे एफ आई आर से जुड़ी हुई समस्याओं के संदर्भ में बड़ी विस्तार से चर्चा किये बिल्हा प्रेस क्लब अध्यक्ष एस प्रसाद, ने इस बात को बड़ी कठोरता से आई जी के सम्मुख रखा कि जिस प्रकार से प्रदेश में एवं जिला में कुछ आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्ति,/ पत्रकार लोगों को डराने धमकाने का जो काम कर रहे हैं एवं अपनी गाड़ी में प्रेस लिखवा के सड़कों पर बेखौफ घूम रहे हैं/ उनके ऊपर दण्डात्मक कार्यवाही अवश्य करें
बिलासपुर रेंज आईजी महोदय ने कहा कि कोई भी व्यक्ति पत्रकारों को प्रताड़ित करेगा या फिर उनको किसी भी प्रकार की धमकियां दी जाएगी ऐसे लोगों के ऊपर निश्चित रूप से कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी चर्चा के दौरान बिल्हा प्रेस क्लब पदाधिकारी अध्यक्ष- एस प्रसाद,सचिव राम भारद्वाज, कोषाध्यक्ष भूषण श्रीवास,धनंजय, सत्खोजी कोसले एवं अन्य पत्रकारों की उपस्थिति रही/
