ग्राम बरतोरी में आयोजित श्री अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सीएसपी डीआर टंडन

स्वदेश टाइम्स :-बरतोरी ग्राम में धार्मिक आस्था संस्कृति परंपरा और सामाजिक समरता को सुदृढ़ करने वाले आयोजनों की श्रृंखला के अंतर्गत ग्राम बरतोरी में आयोजित मानस गान सम्मेलन तथा श्री अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम में सीएसपी डी आर टंडन, व बिल्हा प्रेस क्लब  अध्यक्ष एस प्रसाद ने सहभागिता की

नवधा रामायण आयोजित इस पावन कार्यक्रम के दौरान वातावरण राम नाम भक्ति रस और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण दिखाई दिया ग्राम बरतोरी में मानस मण्डल सम्मेलन के अंतर्गत रामचरितमानस के सस्वर पाठ भावपूर्ण चौपाइयों और मधुर गायन ने श्रद्धालुओं को गहरे भक्ति भाव से जोड़ दिया श्री अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम के माध्यम से निरंतर राम कथा एवं भक्ति प्रवाह ने श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कराई ग्राम में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन महिलाएं युवा एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे जिससे आयोजन की भव्यता और गरिमा और अधिक बढ़ गई इस अवसर पर सीएसपी डी आर टंडन ने कहा

की रामचरितमानस और नवधा रामायण जैसे आयोजन हमारे सनातन संस्कृति की आत्मा है यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि समाज को सत्य,मर्यादा,कर्तव्य सेवा और सदभाव की मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाली जीवंत माध्यम है उन्होंने कहा कि नवधा भक्ति के नव स्वरूप व्यक्ति के जीवन में श्रद्धा, विश्वास, अनुशासन और आत्म संयम को विकसित करते हैं जिससे समाज में सकारात्मक सोच का निर्माण होता है / सी एस पी ने आगे कहा कि आज के समय में जब सामाजिक जीवन में अनेक चुनौतियां सामने हैं तब इस प्रकार की धार्मिक एवं संस्कृति का आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं /

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *