खो-खो में राज्य स्तरीय चयन पर छात्रा शिवानी कश्यप को मिली शुभकामनाएँ



स्वदेश टाइम्स :-अग्रसेन महाविद्यालय बिल्हा  की प्रतिभावान छात्रा शिवानी कश्यप का खो-खो खेल में राज्य स्तरीय टीम के लिए चयन होने पर पूरे महाविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी (Sports Officer) डॉ. आलोक कुमार चौरसिया एवं प्राचार्य महोदया डॉ. सावित्री त्रिपाठी ने शिवानी कश्यप को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

इस अवसर पर डॉ. आलोक कुमार चौरसिया ने कहा कि,
“शिवानी की यह उपलब्धि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। यह महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।”

वहीं प्राचार्य डॉ. सावित्री त्रिपाठी ने कहा कि,


“शिवानी कश्यप ने अपने प्रदर्शन से महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वह राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था को गौरवान्वित करेंगी।”

महाविद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने भी शिवानी कश्यप को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *