समाचार
जनसमस्या निवारण शिविर से दिया गया तिरंगा अभियान में भागीदारी का संदेश
बिलासपुर, 2 अगस्त 2025/देश की आज़ादी के 79 वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का जिले में आगाज़ किया गया।कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाएं। 2 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत जिला प्रशासन ने आमागोहन में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर से की। जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने बिहान दीदियों और जनप्रतिनिधियों के साथ तिरंगा लहराकर जिलेवासियों को अभियान में भागीदारी का संदेश दिया।कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान और एकता का संदेश दें। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देशप्रेम, राष्ट्रीय गौरव और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है।
