बिल्हा अग्रसेन महाविद्यालय में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन

स्वदेश टाइम्स :-शासकीय अग्रसेन महाविद्यालय, बिल्हा में प्राचार्य डॉ. सावित्री त्रिपाठी के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित तीन दिवसीय (11 से 13 फरवरी 2026) ‘वार्षिक खेल महोत्सव’ का आयोजन बड़े ही उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार चौरसिया के संयोजन में आयोजित इस महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न इनडोर और आउटडोर खेलो (एथलेटिक्स: 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर लंबी कूद, चक्का फेंक (Discus Throw), गोला फेंक (Shot Put), वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम और शतरंज का आयोजन किया जिसमें महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
आयोजन की विशेषताएं:


सभी प्राध्यापकों ने निर्णायक (Judge) के रूप में अपनी भूमिका निष्पक्षता से निभाई। साथ ही, प्राचार्य डॉ. सावित्री त्रिपाठी ने सफल आयोजन के लिए क्रीड़ा अधिकारी और समस्त स्टाफ को बधाई दी और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *