गोल्डन एरा का अंत’, नहीं रहीं टीवी की संस्कारी एंकर सरला माहेश्वरी, 71 साल की उम्र में निधन


स्वदेश टाइम्स:- डीडी नेशनल की सबसे लोकप्रिय न्यूज रीडर्स में एक रहीं सरला माहेश्वरी अब हमारे बीच नहीं रहीं, उन्होंने आज 71 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। सरला माहेश्वरी के परिवार ने एक पोस्ट के जरिए अंतिम संस्कार की जानकारी दी है।
उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे निगम बोध घाट, दिल्ली में होगा। सरला माहेश्वरी के निधन की खबर से दर्शकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

सरला माहेश्वरी का शालीनता भरा अंदाज उन्हें न्यूज एंकरों की लिस्ट में हमेशा अग्रणी रखा, लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा है कि आज ‘एक गोल्डन एरा’ का अंत हो गया। मालूम हो कि सरला के परिवार में उनके पति पवन माहेश्वरी और उनके बच्चे हैं।

80 और 90 के दशक में सरला ने उस दौर में समाचार पढ़ने को एक संस्कारी और सम्मानित पहचान दी ये वो वक्त था जब एंकर ही खबर की विश्वसनीयता हुआ करते थे। गौरतलब है कि सरला माहेश्वरी को उनकी शालीनता, माथे पर गोल बिंदी और सलीके से पहनी गई साड़ियों के लिए भी जाना जाता था।

सादगी-सरलता का पर्याय थीं सरला माहेश्वरी

उन्होंने 1980 के दशक में दूरदर्शन के साथ अपना सफर शुरू किया। उनका शुद्ध हिंदी उच्चारण और खबरों को बिना किसी नाटकीयता के पे”श करने का अंदाज उन्हें अन्य एंकर्स से अलग बनाता था। अपने नाम के अनुरूप वो बेहद ही सरल और सौम्य न्यूज एंकर के रूप में याद की जाती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *