Headlines

अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी का सिर धड से किया अलग,

स्वदेश टाइम्स :-छत्तीसगढ़ के कोरबा में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी का सिर धड से किया अलग फिर सर को लेकर गांव में घूमता रहा। आरोपी ने पुलिस को बताया पत्नी उसके चरित्र पर शक करती थी। इसके कारण आए दिन विवाद होता रहता था। घटना के समय भी दोनों ने शराब पी थी। चरित्र शंका को लेकर फिर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान गुस्से में पति ने पत्नी का गला काट दिया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय दंपती के 2 बच्चे घर पर ही मौजूद थे। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला जगामार चौकी क्षेत्र के ग्राम बुंदेली का है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी सालिक राम यादव सतरंगा (45) ग्राम बुंदेली का रहने वाला है। पिछले कई सालों से गांव के कौशल साहू के पोल्ट्री फार्म में चौकीदारी का काम करता था। वह अपनी पत्नी छेक बाई (42) और 4 बच्चों के साथ वहीं रहता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *