Headlines

बिलासपुर जिले में बोर खनन पर प्रतिबंध कलेक्टर का आदेश – बना सरकंडा पुलिस की अवैध कमाई का जरिया,

स्वदेश टाइम्स -पूरा मामला सरकंडा थाना अंतर्गत क्षेत्र शासकीय स्कूल समीप बिजौर  की है जहां पर दो बोर गाड़ियां खड़ी थी/ दिनांक 28.4.2026  रात्रि तकरीबन 3:00 बजे, सरकंडा पेट्रोलिंग टीम की गाड़ी वहां पर पहुंचती है पूछताछ, पड़ताल करना प्रारंभ करती है, पड़ताल के दौरान बोर मालिक धर्मेंद्र पात्रे  के द्वारा कहा जाता है कि मोपका में मेरी ऑफिस है और गाड़ी मै यहीं पर खड़ा करता हूं,और मेरे बोर गाडी के कर्मचारी, मजदूर आराम कर रहे हैं इस दौरान पुलिस खाकी की ख्वाफ दिखाते हुए कहते हैं, कि तुम बोर खनन कर रहे हो,जबकि बोर खनन नहीं हो रहा था गाड़ी वहां पर केवल खड़ी थी/

मौके पर  बनाया गया वीडियो, बोर गाड़ी मैदान पर खड़ी है

पेट्रोलिंग पुलिस जोर जबरदस्ती कर गाड़ी को कब्जे में लेने की कोशिश कर रहे थे, फिर बात आई लेनदेन की, पेट्रोलिंग पुलिस मोबाइल फोन के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारी से आपरेट हो रहे थे /,रकम नहीं दे पाने पर खड़ी बोर गाड़ी के समीप पुलिस ड्यूटी लगा दी जाती है / जबकि दिनांक 27 /4/.26 को सरकंडा थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह को बोर मालिक  के द्वारा ₹30000/तीस हजार नगद दिया गया था/ और उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि आप बोर खनन कहीं भी कर सकते हैं सरकंडा पुलिस की तरफ से बेखौफ रहिए  /

शिकायतकर्ता धर्मेंद्र पात्रे

इस पूरी घटना की जानकारी बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह को बिल्हा प्रेस क्लब अध्यक्ष सुखनंदन प्रसाद के द्वारा फोन के माध्यम से  दिया जाता है, एसपी द्वारा मामले को संज्ञान में लिए जाने के बाद,सरकंडा थाना पुलिस टीम आनन -फानन में    बचने के लिए मजदूर व मालिक के द्वारा पुलिस पर हाथापाई की झूठी केश लगाने की कोशिश करते हुए /एक नई तरकीब को अपनाया गया बिलासपुर तहसीलदार, पटवारी को फोन कर गाड़ी की पंचनामा बनाकर बोर गाडी को दिनांक /28 /4/2026 दोपहर 1:00बजे जप्त बनाया जाता है / जबकि मामला रात्रि 3:00 बजे की है : सवाल यह उत्पन्न होता है की तहसीलदार, पटवारी साहब इतने समय से क्या कर रहे थे, जब उनको सूचना सरकंडा थाना टीम के द्वारा रात्रि 3:00 बजे को ही दिया गया था /पूरा मामला आईने की तरह स्पष्ट है,सरकंडा थाना टीम अपने आप को मामले में फसता देख बोर गाड़ी को जप्त करने की  सूचना  तहसीलदार पटवारी को दिए/ इस पूरी वारदात घटना की लिखित शिकायत बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह व बिलासपुर जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल को किया गया है /एसपी व कलेक्टर द्वारा पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कर,दोषियों  पर कठोर कार्यवाही करने की आश्वासन दिया गया/

साथ ही जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा की सभी बोर गाड़ी  ट्रैफिक पुलिस की निगरानी में रहेगी /

👉यह पूरा खबर तथ्यों के संकलन के आधार पर लेखित किया गया है/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *