Headlines

छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब से बिल्हा प्रेस क्लब अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किये भेंट मुलाकात

स्वदेश टाइम्स : छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से बिल्हा प्रेस क्लब अध्यक्ष व बिल्हा ब्लॉक सतनामी समाज अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने सौजन्य मुलाकात कर विधानसभा बिल्हा क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। मुलाकात बिल्हा प्रेस क्लब अध्यक्ष व सतनामी समाज अध्यक्ष की उपस्थिति में हुई। पदाधिकारियों ने मंत्री को बुके भेंटकर स्वागत किया और बिलासपुर जिला व बिल्हा ब्लॉक   से जुड़े विभिन्न जनहित विषय उनके समक्ष रखे। क्षेत्र की समस्याओं, सामाजिक मुद्दा,पत्रकारिता जगत में उथल-पुथल और युवाओं के सवालों पर ध्यान आकर्षित कराया। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों के प्रति संवेदनशील है। मुलाकात के दौरान बिल्हा प्रेस क्लब अध्यक्ष सुखनंदन प्रसाद,बिल्हा सतनामी समाज अध्यक्ष अशोक पाटले,शेरा गायकवाड,धर्मेंद्र पात्रे  सहित कई पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता,  उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *