Headlines

राधे-राधे बोलकर 50 हजार रिश्वत लेकर निकला प्रहरी, VIDEO:मनेंद्रगढ़ में मर्डर के आरोपी के परिजनों से मांगे पैसे, बोला- VIP ट्रीटमेंट मिलेगा, सस्पेंड

स्वदेश टाइम्स :छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ उप जेल के प्रहरी ने 50 हजार की रिश्वत ली है। जेल में बंद मर्डर के आरोपियों को VIP ट्रीटमेंट देने के मकसद से प्रहरी संतोष तिवारी ने उनके परिवार वालों से 1 लाख 30 मांगे थे।

रिश्वत लेने की वीडियो वायरल

पैसे लेने वह घर पहुंचा था, जहां परिजनों को उसने राधे-राधे कहा, फिर पैसे लेकर निकल गया। परिवार के ही किसी सदस्य ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

आरोप है कि, पैसे न देने पर आरोपियों को प्रताड़ित करने की धमकी भी दी गई थी। वीडियो नवंबर 2025 का बताया जा रहा है। वायरल होने के बाद जेल सुपरिंटेंडेंट ने प्रहरी को सस्पेंड कर अंबिकापुर अटैच किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *