स्वदेश टाइम्स :मामला रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है जहाँ एक मजदूर ने महिला वकील का गला काटकर हत्या कर दिया। दोनों के बीच 2 साल से प्रेम प्रसंग था। लोकनाथ पटेल (30) वर्ष शादीशुदा था। आराधना सिदार (30)वर्ष जिला कोर्ट में जूनियर वकील थी।
दोनों की सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई थी। जब आराधना ने शादी करने का दबाव बनाया तो परेशान होकर आरोपी ने उसे मारने की प्लानिंग की। वह दुकान से सब्जी काटने का चाकू खरीद लाया। 10 मई की सुबह उसे तुमीडीह जंगल ले गया।
यहां उसे गला दबाकर बेसुध किया, फिर पहचान मिटाने पत्थर से चेहरा कुचला, तब भी उसकी सांसें चल रही थी। पुलिस को गुमराह करने उसने युवती के कपड़े उतारे। फिर चाकू से गला काट दिया। 2 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।
