Headlines

वीआईपी नेता का जेब राजधानी में सुरक्षित नहीं है, तो छत्तीसगढ़ की आम जनता की जेब और जान की सुरक्षा किसके भरोसे है?

स्वदेश टाइम्स :छत्तीसगढ़ भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक जी के साथ उनके मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल की लूट हो गई। स्तब्ध करने वाला समाचार है।

कल रात से रायपुर में प्रवास कर रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी अंदर ‘सुरक्षा’ की समीक्षा करते रहे, बाहर चोर धरमलाल जी के साथ असल ‘समीक्षा’ कर भाग गए!

छत्तीसगढ़ की ‘बुलेटप्रूफ’ कानून व्यवस्था के शब्द कम है।

गृहमंत्री जी की मौजूदगी में पूरा शहर छावनी बना हुआ है, परिंदा भी पर नहीं मार सकता… सिवाय उन मोबाइल चोरों के!

यही असल तस्वीर है आज छत्तीसगढ़ की और मुख्य मंत्री जी के साथ गृह मंत्री जी को एक “reality check”- अपराधियों को न कानून का डर है और न सम्मान। न खाकी का खौफ है और न ही देश के ‘होम मिनिस्टर’ के कड़े प्रोटोकॉल का।

एस प्रसाद

मौजूदा हालात,वर्तमान छत्तीसगढ़ पर ,लघु लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *