स्वदेश टाइम्स :रायपुर में बीजेपी विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूटने वाले वाले आरोपी को पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर अरेस्ट कर लिया। लूट की गुत्थी सुलझने के लिए पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, क्राइम और साइबर सेल के 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी लगे हुए थे
पुलिस अधिकारियों की टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले। केनाल रोड के सीसीटीवी कैमरे में लुटेरे के फरार होने का फुटेज पुलिस को मिला। कपड़ों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी नंबर के जरिए आरोपी का पता लगाकर उसे खम्हारडीह थाना क्षेत्र के राजीव नगर से पकड़ा।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मणिकांत ध्रुव (19) बताया। वह रैपिडो राइडर है। आरोपी पहले किसी आपराधिक वारदात में शामिल रहा है या नहीं, इसकी जांच में पुलिस अधिकारी जुटे हुए हैं।
