Headlines

गांजा तस्करी मे फ़साने की धमकी देकर व्यापारी से लुटे 95 हजार टीआई समेत चार पुलिसकर्मी पर एफआईआर दर्ज,

स्वदेश टाइम्स :मध्य प्रदेश के पन्ना में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। एक सर्राफा व्यापारी से झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 95 हजार रुपये वसूलने के आरोप में 3 पुलिसकर्मियों समेत 4 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

इस मामले में मड़ला थाना प्रभारी रचना पटेल, हेड कॉन्स्टेबल रज्जाक खान, कॉन्स्टेबल रामशरण और उनके साथी बृजेश यादव के खिलाफ साजिश और जबरन वसूली की धाराएं लगाई गई हैं। इससे पहले तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया जा चुका है।

रीवा निवासी शिकायतकर्ता मोहनलाल सोनी ने आरोप लगाया कि 14 मई को बागेश्वर धाम जाते समय मड़ला गांव के पास सिविल कपड़ों में आए लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्हें रोका। उनके ऊपर गांजा तस्करी का आरोप लगाते हुए कार की तलाशी ली गई और एक पॉलिथीन दिखाकर फंसाने की कोशिश की गई।

इसके बाद आरोपियों ने उन्हें धमकाकर कार में बैठा लिया और एक शराब दुकान के पीछे ले जाकर करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। फिलहाल थाना प्रभारी रचना पटेल सहित चारों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *